Search

 
 
 

बंदगांव : सरकारी विद्यालयों में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

 
Bandgaon (A K Tiwari) : प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया. इस अवसर पर सही तरीके से हाथ धोने एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को हाथ घुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका शुभारंभ सीआरपी लोकनाथ सारंगी ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक सभी विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. बच्चों को साबुन से हाथ धुलाई के साथ अपने शरीर को साफ सुथरा रखना है. हाथ धोने के सभी फायदे तथा स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-joba-manjhi-pays-tribute-to-the-martyrs-of-guava-shooting/">मनोहरपुर

: गुवा गोलीकांड के शहीदों को मंत्री जोबा मांझी ने दी श्रद्धांजलि
अन्य क्षेत्रों में भी मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा उन्होंने कहा अपने विद्यालय के साथ साथ गांव को भी साफ सुथरा रखने में सभी को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है. उन्होंने कहा सभी लोग साफ पानी का ही सेवन करें. वहीं बुनियादी विद्यालय करायकेला में सीआरपी लोकनाथ सारंगी, ओटार में सीआरपी संजीव कुमार मंडल, लान्डुपोदा में सीआरपी करम सिंह ने. नकटी में सीआरपी सत्यनारायण प्रधान ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही