Search

 
 
 

बंदगांव : पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में माओवादियों ने किया बैनर व पोस्टरबाजी

 
Bandgaon : पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थाना की हुडंगदा, नकटी, कराईकेला समेत विभिन्न क्षेत्रों में माओवादी संगठन द्वारा बैनर व पोस्टरबाजी किया गया है. बैनर में माओवादियों ने तमाम शहीद योद्धाओं को लाल सलाम कहा है. साथ ही शहीदों के अरमानों को पूरा करने का निर्णय लिया है. शहीदों के बलिदान को ऊंचा उठाने समेत पुलिस के खिलाफ पोस्टर में लिखा गया है. सूत्रों के अनुसार सोनुवा थानांतर्गत निश्चिंतपुर चौक के पास भी भाकपा माओवादी द्वारा पोस्टरबाजी किए जाने की सूचना है. [caption id="attachment_365270" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bandgaon-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="405" /> पोस्टर को हटाते पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-three-day-training-camp-of-volunteers-organized-at-barananda-panchayat-bhawan/">जगन्नाथपुर

: बड़ानन्दा पंचायत भवन में स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

बंदगांव प्रखंड में नक्सली गतिविधि काफी अधिक

मालूम हो कि बंदगांव प्रखंड में नक्सली गतिविधि काफी अधिक है. यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. यहां नक्सली खुलेआम किसी भी घटना को अंजाम देकर पुलिस को बराबर चुनौती देते रहते हैं. कराईकेला थाना से महज एक किमी की दूरी में एनएच-75 मुख्य मार्ग चांदनी चौक में नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं, घटना मिलने के बाद कराईकेला पुलिस घटनास्थल पहुंचकर बैनर व पोस्टर को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cbse-12th-result-released-check-at-cbseresults-nic-in-or-cbse-nic-in/">BREAKING

: CBSC 12 वीं का रिजल्ट जारी , cbseresults.nic.in या  cbse.nic.in पर करें चेक 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही