Search

 
 
 

बंदगांव : सुखाड़ का दंश झेल रहा नकटी डैम, किसान पानी के लिए भगवान भरोसे

 
Bandgaon : `का वर्षा जब कृषि सुखाने` यह चरितार्थ बंदगांव प्रखंड में देखने को मिल रहा है. नकटी डैम इन दिनों कम पानी की कमी से जूझ रहा है. जुलाई महीना खत्म होने को है, लेकिन बंदगांव प्रखंड में वर्षा नहीं के बराबर है. इससे न तो नदी-नाले में ही पानी भर पाया है और न ही किसान खेती कर पा रहे हैं. ऐसे में खेती के लिए नकटी डैम का भी सहारा नजर नहीं आ रहा है. उक्त डैम में भी सीमित मात्रा में पानी है, जबकि पिछले वर्ष जोरदार बारिश होने के कारण नकटी डैम लबालब भर गया था और किसानों को भरपूर मात्रा में पानी मिल पा रही थी. लेकिन इस वर्ष वर्षा की कमी के कारण नकटी डैम का जलस्तर भी काफी कम है और नदी-नालों में भी पानी सही मात्रा में नहीं रहने के कारण किसानों को भगवान के भरोसे रहना पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-surrounded-by-seven-hundred-hills-the-natural-beauty-of-saranda-attracts-tourists/">मनोहरपुर

: सात सौ पहाड़ियों से घिरे सारंडा के प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को करते हैं अपनी ओर आकर्षित

बेहतर ढंग से वर्षा नहीं हुई तो आ सकती है सुखाड़ की स्थिति 

किसानों का कहना है कि अगर कुछ दिन बेहतर ढंग से वर्षा नहीं हुई तो सुखाड़ की स्थिति आ सकती है. सिंचाई के लिए सरकार की ओर से भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे किसान खेती कर सकें. सभी किसान वर्षा के पानी पर ही आश्रित हैं. अब तक सभी खेतों में धान की बुआई का काम चालू हो जाना था, लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण बुआई का काम शुरू नहीं हो पाया है. कुछ-कुछ क्षेत्रों में बुआई हुई है, लेकिन 90% से ज्यादा ऐसे ही पड़े हैं. किसानों का कहना था कि अगर डैम का लिकेज ठीक रहता तो अगले वर्ष जो नकटी डैम में पानी भरा था वह पानी बेकार नहीं होता. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-mla-champai-soren-betrayed-the-people-of-ichapid-area-ganesh-mahali/">आदित्यपुर

: ईचापीड़ क्षेत्र की जनता के साथ विधायक चंपई सोरेन ने किया विश्वासघात – गणेश महाली
विदित हो कि डैम के केनल की स्थिति बहुत खराब है. जगह-जगह लीकेज होने के कारण केनाल में सही मात्रा में पानी भी नहीं आ पा रही है. कई जगहों में वर्षा के लिए ग्राम देवता एवं इष्ट देवता की भी पूजा अर्चना की जा रही है, ताकि वर्षा हो सके और किसान खेती का कार्य कर सकें. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nomination-process-starts-from-this-session-in-newly-incorporated-kharsawan-degree-college-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के नए अंगीभूत खरसावां डिग्री कॉलेज में इस सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही