Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर कराईकेला में विभिन्न राजनीतिक पाटियों ने मनाया जश्न

Advertisement
Advertisement
Bandgaon : राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है. इसे लेकर कराईकेला बाजार में सर्वदलीय राजनीतिक पार्टी द्वारा खुशी मनाई गई. जम कर आतिशबाजी की गई तथा लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. इस जश्न में भाजपा, झामुमो एवं अन्य राजनीतिक दल के लोग थे. मौके पर पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु की जीत झारखंड वासियों की जीत है. द्रौपदी मुर्मू पूर्व में झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं और उनके द्वारा राज्य हित में कई कदम उठाए गए है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-in-full-swing-to-make-national-lok-adalat-a-success/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर
  मालूम रहे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को पराजित कर बड़ी जीत हासिल की है. अब वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं. गुरुवार को भारत देश को 15वां राष्ट्रपति मिला. पहले राउंड की काउंटिंग से ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से आगे थी. अंत तक द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बनाई रखी और विजय बनी. इसे भी पढ़ें : द्रौपदी">https://lagatar.in/draupadi-murmus-life-inspirational-jdu-congratulates-on-being-elected-president/">द्रौपदी

मुर्मू का जीवन प्रेरणादायी, राष्ट्रपति चुने जाने पर जदयू ने दी बधाई

मौके पर यह रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, मंडल अध्यक्ष कुश पूर्ति, ललित नारायण ठाकुर, मुखिया सावित्री मेलगांडी, समाजसेवी प्रसांत साहू, पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी, बाबूराम बानरा, दम्भी सुरीन, तीरथ जामुदा, मंगल बोदरा, तुलसी महतो, बीजू प्रामाणिक, मुंडे बोदरा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही