Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने एक बैठक की. गुरुवार को हुई इस बैठक में जिले भर के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मंथन किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-you-can-apply-for-b-sc-nursing-entrance-exam-in-ku-process-will-starts-from-july-22/">चाईबासा

: केयू में बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए कर सकते आवेदन, 22 जुलाई से प्रक्रिया होगी शुरू
उन्होंने सभी बीडीओ और सीओ को उनके क्षेत्रों में प्री लिटिगेशन तथा सुलहनीय और निष्पादन योग्य मामलों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. ज्ञात हो कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. इसका लाभ आम जनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकार के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-booster-dose-is-being-given-to-the-beneficiaries-of-18-to-60-years-in-chc/">मनोहरपुर

: सीएचसी में 18 से 60 वर्ष तक के लाभुकों को दिया जा रहा बूस्टर डोज

प्राधिकार के कार्यालय से कर सकते हैं संपर्क

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, बीमा, मुआवजा बीमा, वन अधीनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, पेंसन मामले, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय से लोग संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही