Search

 
 
 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल से मिले बंधु तिर्की, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की.
 

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बंधु तिर्की ने राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी.

 

इन मुद्दों पर हुई चर्चा


- संगठन को मजबूत बनाने का लक्ष्य: झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और जनता से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान हो, इस पर विशेष जोर दिया गया.


- जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: गठबंधन वाली सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

 

- जनता से किए गए वादे पर चर्चा : राज्य की जनता से किए गए हर वायदे को समय पर धरातल पर उतारना है.

 

क्या है कांग्रेस का आगामी कार्यक्रम


वर्तमान में राज्य के सभी 24 जिलों में कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करने का निर्णय लिया गया है. बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस फिर एक बार अपने पुराने राजनीतिक इतिहास को रचने के लिए तैयार है, जिसमें संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही