Search

 
 
 

फर्जी चालान के सहारे खनिजों की ढुलाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ के माइंस इंस्पेक्टर ने फर्जी चालान के सहारे स्टोन चिप्स की ढुलाई के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पाकुड़ थाने में दर्ज प्राथमिकी में अरशद शेख, महबूब आलम और मकबूल शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
 

Pakur: पाकुड़ के माइंस इंस्पेक्टर ने फर्जी चालान के सहारे स्टोन चिप्स की ढुलाई के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पाकुड़ थाने में दर्ज प्राथमिकी में अरशद शेख, महबूब आलम और मकबूल शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.


माइंस इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया कि जांच के दौरान पियादापुर चेक पोस्ट पर स्टोन चिप्स लदे एक ट्रक को रोका गया. ड्राइवर से चालान “फार्म-डी” की मांग की गयी ताकि खनिज की वैधता की जांच की जा सके. ड्राइवर ने फार्म-डी दिया. इसके नंबर F93504782929/500 था. जांच में चालान फर्जी पाया गया. इसे राम नारायण सिंह स्टोन वर्क्स(सुनदरपहाड़ी)के नाम से जारी किया गया था. 


जांच के दौरान जेम्स पोर्टल पर इस तरह के किसी डीलर के निबंधित होने की सूचना दर्ज नहीं पायी गयी. चालान की जांच पड़ताल के दौरान ट्रक का ड्राइवर भाग गया. चालान के फर्जी पाये जाने की घटना को देखते हुए माइंस इंस्पेक्टर ने इलाके में किसी संगठित गिरोह द्वारा फर्जी चालान बनाने और खनिजों की ढुलाई कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाये जाने की आशंका जतायी है. उन्होंने प्राथमिकी में इस तथ्य का उल्लेख किया है.

 
माइंस इंस्पेक्टर ने चालान फर्जी पाये जाने के बाद चिप्ल लदे ट्रक (WB45-4083) को जब्त कर थाना के हवाले कर दिया है. प्राथमिकी में फर्जी चालान बनाने वाले संगठित गिरोह का पता लगा कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही