Search

 
 
 

बांग्लादेश : बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिरी, 23 यात्रियों की मौत, कई लापता

ड़ोसी देश बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां राजबाड़ी के दौलदिया फेरी टर्मिनल पर 50 यात्रियों को ढाका लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई. इस हादसे में 23 लोगों की जान चली गई.
 

Lagatar Desk :  पड़ोसी देश बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां राजबाड़ी के दौलदिया फेरी टर्मिनल पर 50 यात्रियों को ढाका लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई. इस हादसे में 23 लोगों की जान चली गई.

 

जबकि 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. वहीं कई लोग अब भी लापता हैं. राहत और बचाव टीम युद्धस्तर पर लापता यात्रियों की तलाश कर रही है. साथ ही अधिकारियों ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं. 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, बस गोपालगंज से ढाका की ओर जा रही थी. जैसे ही बस घाट पर पहुंची और फेरी पर चढ़कर नदी को पार करने की कोशिश की. तभी बस अनियंत्रित हो गई और एक छोटी सहायक फेरी पोंटून से टकरा गई, जिससे बस सीधे नदी में जा गिरी और लगभग 30 फीट गहराई में डूब गई. 

 

 

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और घाट पर फिसलन के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका. हालांकि उसने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बस नदी में गिर गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही