Search

 
 
 

रांची : बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस

 
Ranchi : बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल ने बुटी मोड़ स्थित गुलमोहर अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस का आयोजन किया. इस विशेष अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल के आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह की ओर से बरियातू शाखा के ऋण प्रबंधक अमित कुमार दुबे, विपणन प्रबंधक दीपक कुमार, अस्मिता सिन्हा और राज कुमार ने डॉक्टर्स से शिष्टाचार मुलाकात की तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर डाक्टर्स को सम्मानित किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. बताते चलें कि बैंक के अधिकारियों द्वारा कैंप के माध्यम से डॉक्टर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर खास तौर पर तैयार किए गए बीओआई स्टार डॉक्टर्स प्लस योजना के बारे में बताया. जिसमें अत्यंत आकर्षक ब्याज दर पर क्लिनिक और अस्पताल स्थापित करने के लिए 50 करोड़ तक का, वर्किंग कैपिटल के लिए 5 करोड़ तक का और वाहन या एंबुलेंस के लिए 2 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, इस योजना के बारे में विस्तार से बताया. गुलमोहर अस्पताल के मालिक और हड्डी एवं नस विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार ने बैंक का आभार प्रकट किया. मौके पर बड़ी संख्या में अस्पताल के स्टाफ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cousin-stabbed-2-brothers-in-property-dispute-one-dead-one-injured/">हजारीबाग:

संपत्ति विवाद में 2 सगे भाइयों को चचेरे भाई ने मारा चाकू, एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही