Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांका : परीक्षा में नकल करने से रोकने पर लड़कों ने मजिस्ट्रेट पर किया जानलेवा हमला, लाठी- डंडे से पीटा

Banka : बिहार के बांका जिले के बाराहाट प्रखंड में परीक्षा में नकल करने से रोकने पर लड़कों द्वारा मजिस्ट्रेट की पिटाई करने का मामला सामने आया है. दरअसल हरिहर चौधरी इंटर कॉलेज में बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के पांचवें दिन सोमवार को जमकर बवाल हुआ है. जहां कुछ लड़कों ने मजिस्ट्रेट पर जानलेवा हमला किया. जिसमें मजिस्ट्रेट बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं. जख्मी मजिस्ट्रेट का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में प्राथमिक उपचार हुआ. जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - राजस्थान">https://lagatar.in/couple-romance-on-moving-bike-in-rajasthan-video-viral-fir-registered/">राजस्थान

में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

दूसरी पाली की परीक्षा के बाद जमकर बबाल हुआ

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की है. जहां दूसरी पाली की परीक्षा के बाद जमकर बबाल हुआ. वहीं 24 घंटे के अंदर मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जख्मी मजिस्ट्रेट की पहचान अमरपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी पंकज जायसवाल के रूप में हुई है. जख्मी पंकज जायसवाल ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी पुलिसकर्मी और अधिकांश शिक्षक चले गये थे. इसी बीच कॉलेज के एक कर्मी ने बताया कि कॉलेज गेट के बाहर कुछ लड़के लाठी-डंडे के साथ खड़े हैं. जैसे ही लड़कों के जाने के लिए कहा गया लड़कों ने उनपर हमला कर दिया. जख्मी हालत में ही उन्होंने खुद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इसे भी पढ़ें - पाकिस्तान">https://lagatar.in/painful-road-accident-in-pakistan-bus-fell-into-ditch-30-killed-15-injured/">पाकिस्तान

में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 30 की मौत, 15 घायल

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही 

आरोपी युवकों में से एक की पहचान कटोरिया प्रखंड के जयपुर सहायक थाना अंतर्गत उच्च विद्यालय जयपुर के रिजाउल अंसारी के रूप में की है. इस घटना में बाराहाट थाना पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है.इस संबंध में एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि आरोपित छात्र की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलायी जा रही है. परीक्षा की शुद्धता एवं सुचिता को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-who-is-to-blame-patients-are-made-unconscious-without-machine/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : किसका दोष, बिना मशीन के मरीजों को भी किया जाता है बेहोश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही