Search

 
 
 

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत हुआ मतदान, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

बिहार की राजधानी पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव संपन्न हो गया, कुल 34.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी. बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. उपचुनाव का रिजल्ट 3 अगस्त को जारी किया जाएगा.
 
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ने किया मतदान
  • दोपहर 1 बजे तक 20.01% वोटिंग
  • कई बूथों पर हंगामा, वोटर्स पर दबाव बनाने का आरोप

Patna :  बिहार की राजधानी पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव संपन्न हो गया, कुल 34.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी. बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. उपचुनाव का रिजल्ट 3 अगस्त को जारी किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

वोटिंग को लेकर कई मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार भी देखी गई. लेकिन दिन के आखिर में भी वोटिंग प्रतिशत ने बताया कि इस बार भी बांकीपुर के वोटरों ने उत्साह से वोटिंग नहीं की. बांकीपुर में इस दफे 2025 के मुकाबले 6 फीसदी कम वोटिंग हुई. 2026 के उपचुनाव में बांकीपुर में करीब 35 फीसदी वोट ही डाले गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही