National News: बैंक कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर केंद्र सरकार ने रविवार 27 सितंबर को पब्लिक सेक्टर के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए वर्किंग डे घोषित किया है. इसका फैसला भारत सरकार और आरबीआई ने मिलकर लिया है. इससे ग्राहकों को हड़ताल से पहले ब्रांच बेस्ड बैंकिंग ट्रांजैक्शन करने का मौका मिलेगा.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तरफ से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है. इसे देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को बैंक खुला रखने का फैसला किया है. सार्वजनिक बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आम दिनों की तरह इस रविवार को सामान्य रूप से खुले रहेंगे. इसके साथ ही ATM- लिंक ब्रांच और करेंसी चेस्ट भी सामान्य दिनों की तरह चालू रहेंगे.
इसे भी पढ़ें:
वित्त मंत्रालय ने 23 सितंबर को एक बयान में कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की प्रस्तावित हड़ताल वीकेंड की छुट्टियों के बाद हो रही है. ऐसे में अगर रविवार को बैंक नहीं खुले, तो इससे ग्रहकों को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
बता दें कि 26 सितबंर को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. यानी तीन दिवसीय हड़ताल से पहले बैंक दो और दिन बंद रहेंगे यानी कुल पांच दिनों तक बैंक का कामकाज ठप रहेगा.
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यह सुनिश्चित करने के लिए आम लोगों की बैंकिंग से जुड़े कार्य प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर, रविवार को खुले रहेंगे.
मंत्रालय का कहना है कि सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने भी यूनियनों से हड़ताल टालने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

