Search

 
 
 

DD बार हमले में घायल प्रत्युष का हालचाल जानने कोलकाता के अपोलो अस्पताल पहुंचे बन्ना गुप्ता और अरविंद सिंह

बीते 27 जून को जमशेदपुर के डीडी बार के बाहर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा है. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह (मलखन सिंह) देर रात अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना.
 

Jamshedpur :  बीते 27 जून को जमशेदपुर के डीडी बार के बाहर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा है. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह (मलखन सिंह) देर रात अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना.

 

इस दौरान बन्ना गुप्ता और अरविंद सिंह के साथ मनोज सिंह और मस्तान सिंह भी मौजूद थे. जब दोनों नेता अस्पताल मिलने आए, तब  प्रत्युष आनंद के बड़े पिता चंदन सिंह वहां मौजूद थे. उन्होंने बताया कि नेताओं के अचानक अस्पताल पहुंचने से परिवार भावुक हो गया. 

 

परिजनों के अनुसार, सभी नेताओं ने प्रत्युष आनंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली, डॉक्टरों से इलाज के बारे में पूछा और परिवार का हौसला बढ़ाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में परिवार अकेला नहीं है. 

 

प्रत्युष आनंद के बड़े पिता चंदन सिंह ने इस मुलाकात के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व विधायक अरविंद सिंह का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में मिला यह सहयोग और समर्थन परिवार के लिए बहुत मायने रखता है. साथ ही उन्होंने प्रत्युष आनंद के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही