Search

 
 
 

Jamtara News : सीएचसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया और समाज में मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया और समाज में मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया.

 

 

कार्यक्रम के दौरान नारायणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

 

Uploaded Image

 

शिविर में रक्तदान करने वाली सभी महिलाओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग व जेएसएलपीएस के अधिकारी-कर्मी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही