Search

 
 
 

Football : लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप में 9 असिस्ट कर तोड़ा डिएगो माराडोना का रिकॉर्ड

Washington : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी फीफा विश्व कप 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है. मेसी हर मुकाबले में नया रिकॉर्ड बना रहे है. काबो वर्डे के खिलाफ खेले गए राउंड ऑफ 32 में मेसी ने शानदार गोल कर टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही मेसी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.
 

Washington : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है. मेसी हर मुकाबले में नया रिकॉर्ड बना रहे है. काबो वर्डे के खिलाफ खेले गए राउंड ऑफ 32 में मेसी ने शानदार गोल कर टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही मेसी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.

इसे भी पढ़ें...

 

मेसी फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मेसी वर्ल्ड कप में अब कुल 9 असिस्ट कर चुके हैं, जबकि माराडोना ने अपने करियर के दौरान विश्व कप में 8 असिस्ट किए. मेसी इसके साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार आठ मुकाबलों में गोल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बने.


अर्जेंटीना के कप्तान ने काबो वर्डे के खिलाफ 29वें मिनट में टीम का पहला गोल किया. मेसी दो विश्व कप में 7 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं. 


अर्जेंटीना ने बड़ी मुशिक्ल से जीत हासिल की. लगभग 90 मिनट तक स्कोर 2-2 पर था. हालांकि, अतिरिक्त समय में काबो वर्डे के खिलाड़ी डिने बोर्गस मेसी के एक शॉट को क्लियर करने के प्रयास में अपना ही गोल कर बैठे. यह गोल निर्णायक साबित हुआ, जिसके बूते अर्जेंटीना मुकाबले को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही. अब  टीम का अगला मुकाबला 7 जुलाई को मिस्र से होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही