Search

 
 
 

DD बार मामला : BJP नेता नीरज सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका की दायर, पत्नी ने वाहनों को रिलीज करने की मांग की

बीते 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हमला मामले में नामजद आरोपी और भाजपा नेता नीरज सिंह ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए जमशेदपुर कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) याचिका दायर की है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  बीते 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हमला मामले में नामजद आरोपी और भाजपा नेता नीरज सिंह ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए जमशेदपुर कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) याचिका दायर की है.

 

इसके अलावा मामले से जुड़ी अन्य कानूनी राहत के लिए भी अलग-अलग आवेदन कोर्ट में दाखिल किए गए हैं. इस मामले में नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने भी अदालत में याचिका दाखिल की है.  उन्होंने पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को रिलीज करने की मांग की है.

 

जानकारी के अनुसार, नीरज सिंह और उनकी पत्नी की ओर से तीन अलग-अलग याचिकाएं कोर्ट में दाखिल की गई हैं. इन सभी मामलों की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा कर रहे हैं. फिलहाल इन याचिकाओं पर सुनवाई होना बाकी है.

 

 

Uploaded Image

27 जून की रात हुआ था हमला

बता दें कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह और प्रत्यूष आनंद पर जानलेवा हमला हुआ था. हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रत्यूष आनंद अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. 

 

घटना के बाद हिमांशु सिंह के पिता के बयान पर बिष्टुपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें डीडी बार के संचालक नीरज सिंह और बार के मैनेजर का नाम भी शामिल है.

 

एफआईआर पर उठाए सवाल

कोर्ट में दायर याचिका में नीरज सिंह की ओर से कहा गया है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे. उनका दावा है कि हमला डीडी बार के अंदर नहीं, बल्कि बार के बाहर हुआ था और उस समय पुलिस भी वहां मौजूद थी. इसी आधार पर उन्होंने एफआईआर में अपना नाम शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए अदालत से राहत की मांग की है. अब इस चर्चित मामले में कोर्ट की सुनवाई और फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही