Search

 
 
 

Deoghar :   मोहनपुर में बलथर पंचायत की मुखिया के आवासों पर आयकर विभाग का छापा

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है. सुबह आठ से चल रही है छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी है. जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम मोहनपुर स्थित मुखिया के आवास के साथ-साथ बलथर और कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित उनके घर पर भी दबिश दी है.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar :   जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी (पति ज्योतिंद्र यादव) के आवास पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है. सुबह आठ से चल रही छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी है. जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम मोहनपुर स्थित मुखिया के आवास के साथ-साथ बलथर और कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित उनके घर पर भी दबिश दी है.  

 

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि इस संयुक्त कार्रवाई में पटना, धनबाद और देवघर से पहुंची आयकर विभाग की टीम शामिल है. तीन स्थानों पर एक साथ शुरू हुई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) की जांच की है.

 

 

सूत्रों के मुताबिक, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज विभाग के कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखी गई है.  देवघर में आयकर विभाग की छापेमारी की खबर से विभिन्न सामाजिक संगठन और मुखिया पंचायत में डर का माहौल व्याप्त है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, बलथर पंचायत में विकास योजनाओं और सरकारी फंड के उपयोग को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों और अन्य इनपुट के आधार पर आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है. हालांकि विभाग की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि जांच किस विशेष मामले में की जा रही है और इसमें क्या-क्या बरामद हुआ है.

 

फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और अधिकारियों ने मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की आधिकारिक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब आयकर विभाग ने देवघर में छापेमारी की है. इसके पहले भी कई बार आयकर विभाग ने छापेमारी की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही