Search

 
 
 

Bihar News: कटिहार में दो ट्रकों से 50 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर जब्त, तीन हिरासत में

Bihar News: ट्रकों में प्रतिबंधित चाईनीज थाई मांगुर मछली लोड कर पूर्णिया लाई जा रही थी. इसी दौराना रौतारा टोला प्लाजा के पास विभाग की टीम ने दोनों ट्रकों को रोककर जांच की. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिंबंधित मछली बरामद हुई.
 
प्रतिबंधित थाई मांगुर जब्त

Katihar News: कटिहार में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के तस्करी का मामला सामने आया है. मत्स्य विभाग की टीम ने जिले के रौतारा टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों से करीब 50 क्विंटल मछली जब्त की है. इस कार्रवाई में दो चालकक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

हिरासत में लिए लोगों की पहचान अभिजीत सरकार, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है. इनका दावा है कि बंगाल से पूर्णिया तक रास्ते में ये लोग 400 से 500 रुपये देकर आसानी से से बच निकलते थे. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां पहुंचाई जा रही थी, और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल है.

 

जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिहं ने बताया कि ट्रकों में प्रतिबंधित चाईनीज थाई मांगुर मछली लोड कर पूर्णिया लाई जा रही थी. इसी दौराना रौतारा टोला प्लाजा के पास विभाग की टीम ने दोनों ट्रकों को रोककर जांच की. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिंबंधित मछली बरामद हुई. विभाग ने मछलियों को जब्त कर लिया है. 

 

इस कार्रवाई के बाद मतस्य विभाग ने जब्त की गई मांगुर थाई मछलियों को जमीन खुदवा कर उसमें डालकर नष्ट कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही