Search

 
 
 

एक करोड़ के इनामी आकाश ने छोड़ी कमान, हथियारबंद दल भंग

Ranchi News : किशनजी की मौत के बाद आकाश को पश्चिम बंगाल में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी. इसके बाद वह माओवादी गतिविधियों का प्रमुख चेहरा बन गया. लेकिन अब आकाश ने संगठन की कमान छोड़ दी है. उसके इस कदम के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके साथियों और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है.
 
एक करोड़ इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश

Ranchi News : पश्चिम बंगाल के माओवादी संगठन के बड़े चेहरों में शामिल एक करोड़ के इनामी असीम मंडल उर्फ ‘आकाश’ के हथियारबंद दल छोड़ने की खबर है. सूत्रों के अनुसार, आकाश ने अपने दल की कमान छोड़ते हुए उसे भंग कर दिया है. उसने साथियों को अलग-अलग सुरक्षित ठिकानों पर चले जाने की सलाह दी है.

 

किशनजी की मौत के बाद आकाश को पश्चिम बंगाल में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी. इसके बाद वह माओवादी गतिविधियों का प्रमुख चेहरा बन गया. लेकिन अब आकाश ने संगठन की कमान छोड़ दी है.

 

उसके इस कदम के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके साथियों और संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है. हालांकि, उसके संगठन से पूरी तरह अलग होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही