Search

 
 
 

धनबाद रेल मंडल में तार चोरों का आतंक, OHE लाइन काटने से थमी ट्रेनों की रफ्तार

Dhanbad News :  पहली घटना कुसुंडा-तेतुलमारी लिंक लाइन पर हुई. कुसुंडा स्टेशन के समीप चोरों ने ओएचई लाइन का एंटी क्रिप वायर काट दिया. सुबह करीब सात बजे रेलवे के कीमैन ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी.
 
रेल लाइन

Dhanbad News :  धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग हिस्सों में चोरों ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन को निशाना बनाया. तार काटे जाने के कारण कोल एरिया बोर्ड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसका सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा. कई यात्री ट्रेनें रास्ते और स्टेशनों पर काफी देर तक खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.

 

इसे भी पढ़ें 

 

कुसुंडा के पास काटा एंटी क्रिप वायर

पहली घटना कुसुंडा-तेतुलमारी लिंक लाइन पर हुई. कुसुंडा स्टेशन के समीप चोरों ने ओएचई लाइन का एंटी क्रिप वायर काट दिया. सुबह करीब सात बजे रेलवे के कीमैन ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी.

 

इसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और तार की मरम्मत शुरू की. ओएचई लाइन में खराबी के कारण धनबाद से रवाना हुई धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को कुसुंडा के पास रोकना पड़ा. वहीं, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही.

 

टोरी-शिवपुर खंड में फिटिंग भी काटी

दूसरी घटना टोरी-शिवपुर रेल खंड में कटोतिया साइडिंग के पास हुई. यहां चोरों ने करीब आठ स्पान का कांटेक्ट वायर काटने के साथ ओएचई की फिटिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी. लगातार दो जगह तार काटे जाने से कोल एरिया बोर्ड क्षेत्र में ओएचई ट्रिपिंग की समस्या बनी रही.

 

रेलवे की तकनीकी टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर मरम्मत का काम पूरा किया. इसके बाद रेल परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हुआ. घटना के बाद रेलवे ने तार चोरी की घटनाओं को लेकर निगरानी बढ़ा दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही