Search

 
 
 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी : CID ने आयोग के अधिवक्ता को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

Ranchi News :  सीआईडी की एसआईटी जेपीएससी के अधिवक्ता संजोय पिपरवाल से परीक्षा से जुड़े कानूनी दस्तावेजों, आयोग की ओर से अदालत में रखी गई दलीलों और विवाद के दौरान लिए गए प्रशासनिक फैसलों के बारे में जानकारी लेगी.
 
जेएसएससी

Ranchi News :  जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को नोटिस जारी किया है. SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

 

सीआईडी की एसआईटी संजोय पिपरवाल से परीक्षा से जुड़े कानूनी दस्तावेजों, आयोग की ओर से अदालत में रखी गई दलीलों और विवाद के दौरान लिए गए प्रशासनिक फैसलों के बारे में जानकारी लेगी.

 

जांच टीम यह भी पड़ताल कर रही है कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान आयोग, परीक्षा एजेंसी और अन्य संबंधित पक्षों के बीच किस तरह का पत्राचार और निर्णय हुआ था. बताया जा रहा है कि SIT अब तक परीक्षा से जुड़े कई अधिकारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है. अधिवक्ता से पूछताछ को जांच की इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही