Search

 
 
 

इंस्पेक्टर से DSP में प्रोन्नति : दो माह बाद भी पुलिस मुख्यालय ने सरकार को नहीं भेजा मनोनयन

Ranchi News : गृह विभाग के पत्र मिलने के करीब दो माह पूरे होने के बाद भी पुलिस मुख्यालय के स्तर से इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों के बारे में जरूरी सूचनाओं के साथ मनोनयन सरकार तक नहीं भेजा जा सका है. इस कारण प्रोन्नति समिति की बैठक की तारीख नहीं तय की जा रही है.
 
पुलिस मुख्यालय
  • राज्य पुलिस के 25 इंस्पेक्टरों को मिलनी है डीएसपी रैंक में प्रोन्नति

Ranchi News : राज्य पुलिस के 25 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी जानी है. इसे लेकर गृह विभाग ने गत 21 जुलाई को पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर जरूरी जानकारी मुहैया कराने को कहा था.

 

पत्र मिलने के करीब दो माह पूरे होने के बाद भी पुलिस मुख्यालय के स्तर से इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों के बारे में जरूरी सूचनाओं के साथ मनोनयन सरकार तक नहीं भेजा जा सका है. इस कारण प्रोन्नति समिति की बैठक की तारीख नहीं तय की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

19 से बढ़कर 25 हो गए रिक्त पद

जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र में गृह विभाग के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि इंस्पेक्टर रैंक से डीएसपी रैंक में प्रोन्नति के लिए पहले 19 पद रिक्त थे. लेकिन यह बढ़कर 25 हो गया है. इसमें सामान्य जाति के लिए 14, अनुसूचित जनजाति के लिए आठ और अनुसूचित जाति के लिए तीन पद शामिल हैं. 

 

राज्य पुलिस सेवा में प्रोन्नति के लिए रिक्त पदों के लिए इंस्पेक्टर और सार्जेंट मेजर का मनोनयन भेजना है. मनोनयन के साथ संबंधित पदाधिकारी की वरीयता सूची, पांच वर्षों का एसीआर, आरोप, विभागीय कार्यवाही, सजा की स्थित, आपराधिक मामलों की स्थिति, निगरानी स्वच्छता प्रमाण पत्र यथाशीघ्र भेजें. 

 

दो माह बीतने के बाद भी मनोनयन नहीं भेजे जाने की वजह से इंस्पेक्टर रैंक के कई पुलिस पदाधिकारी परेशान हैं. क्योंकि ज्यादा देर होने पर कई पुलिस पदाधिकारी रिटायर हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में उन्हें प्रोन्नति से वंचित होना पड़ेगा और वह इंस्पेक्टर रैंक में ही रिटायर हो जाएंगे. उन्हें डीएसपी बनने का मौका ही नहीं मिलेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही