Search

 
 
 

बराक ओबामा ने कहा, ट्रंप सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा, युवाओं से की देश बचाने की अपील, हंगरी से तुलना की

ओबामा नेअमेरिका की तुलना हंगरी से की.कहा कि वहां(हंगरी) चुनाव तो होते हैं, लेकिन वहां लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती. नेता मनमानी करते हैं. ओबामा के अनुसार अमेरिका ऐसे ही रास्ते पर चल पड़ा  है. यह लोकतंत्र की असली भावना को कमजोर करेगा.
 

Washington :  जो लोग आज अमेरिका की सरकार चला रहे हैं, वे लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को कमजोर कर रहे हैं. लोकतंत्र में जरूरी है कि सरकार के बाहर और अंदर दोनों जगह से गलत चीजों का विरोध किया जाये. लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यह कहते हुए ट्रंप सरकार पर हमला बोला.

 

ओबामा पिछले सप्ताह अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे. प्रसिद्ध इतिहासकार हीदर कॉक्स के साथ चर्चा के क्रम में ओबामा ने अमेरिका की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए युवाओं से देश को बचाने की अपील की. 

 

ओबामा ने कहा कि ट्रंप सरकार दूसरे देशों को व्यापारिक सौदों से डरा कर देश चलाना चाह रही है. ओबामा ने इसे   नैतिक रूप से भी खतरनाक बताया उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि चीन की बढ़ती ताकत के बावजूद उन्होंने टैरिफ जैसे उपायों का इस्तेमाल नहीं किया था, क्योंकि यह अमेरिका की प्रतिष्ठा के खिलाफ है. उन्होंने ट्रेड वॉर को गलत करार देते हुए कहा कि इससे देश खतरे में पड़ जायेगा.   

 


ओबामा ने इस दौरान अमेरिका की तुलना हंगरी से की.कहा कि वहां(हंगरी) चुनाव तो होते हैं, लेकिन वहां लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती. वहां नेता मनमानी करते हैं. ओबामा के अनुसार अमेरिका ऐसे ही रास्ते पर चल पड़ा  है. यह लोकतंत्र की असली भावना को कमजोर करेगा. 
ओबामा ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव का उदाहरण दिया. कहा कि बाइडेन को जीत मिली थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने धोखाधड़ी के झूठे आरोप लगाये 

 


ओबामा ने पुतिन और केजीबी का जिक्र किया. ओबामा ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अक्सर उस माहौल का फायदा उठाते हैं, जहां लोग नहीं जान पाते कि सच क्या है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनके केजीबी (जासूसी एजेंसी) की एक कहावत है, जिसे अमेरिका में ट्रंप के सलाहकार स्टीव बैनन ने भी अपना लिया है. 

 

ओबामा ने कहा कि इस कहावत का अर्थ यह है कि अगर आप चाहते हैं कि लोगों का दिमाग उलझ जाये, तो उन्हें सच्चाई समझाने के फेर में न पड़ें.  उस माहौल में इतना ज्यादा झूठ और बकवास भर दें कि लोगों को लगे कि अब किसी बात पर यकीन करना ही बेकार है.
 


 

ओबामा ने कहा कि झूठ पर कौन यकीन करता है, ये इतना मायने नहीं रखता, असली समस्या तब होती है, जब लोग इन सबसे हार मानकर कहने लगते हैं,अब तो कुछ फर्क ही नहीं पड़ता. जब लोग सच से हार मान लेते हैं, तभी तानाशाही पनपती है.

 


ओबामा ने कहा कि अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में आज यही हो रहा है. कई नेता जानते हैं कि जो बातें हो रही हैं वो सच नहीं हैं, लेकिन फिर भी वे ऐसा नाटक करते हैं जैसे सबकुछ ठीक और सच हो. ओबामा ने इसे यह  खतरनाक स्थिति करार दिया. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही