Search

 
 
 

कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पूर्व छात्र शामिल

कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 25 जून की रात एक छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है. कोलकाता पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों,
 

Kolkata: कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 25 जून की रात एक छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है. कोलकाता पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों, मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद, और प्रमीत मुखोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है.

 

पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि दो वर्तमान छात्र हैं. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना 25 जून की रात 7:30 से 8:55 के बीच कॉलेज परिसर में हुई.

 

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरु की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दक्षिण 24 परगना के एसीजेएम (अलीपुर) कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग कोर्ट से की है. इसके साथ ही पुलिस ने जांच में कॉलेज प्रशासन से सहयोग की मांग की है. 

 

दुष्कर्म की घटना कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. घटना के विरोध में लोग सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल में कॉलेजों में बाहरी लोगों का प्रवेश आसान है, जिसके लिए टीएमसी छात्र परिषद को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही