Ranchi News : बड़गांई (8.86 एकड़) की कथित लैंड स्कैम मामले में सीएम की दो याचिकाओं पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस याचिका में सीएम की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज करने और बिना अभियोजन स्वीकृति के संज्ञान आदेश लेने के PMLA कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है.
CM की ओर से दोनों मामलों में ईडी के जवाब का प्रतिउत्तर देने के लिए समय लिया गया. अब दोनों मामलों की सुनवाई 2 दिसंबर को होगी. ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें
बता दें कि उक्त जमीन की कथित फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत कई जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. ईडी की विशेष अदालत अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है.
जिन लोगों के खिलाफ आरोप गठन किया गया है, उनमें राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद शामिल हैं.

