Search

बरही : जनसमस्याओं को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक, नेताओं ने कहा- नहीं चलेगी डीवीसी की लोड शेडिंग, आंदोलन की चेतावनी

Barhi : बरही में जनसमस्याओं पर सभी राजनीतिक दलों के नेता मुखर हो गए हैं. खासकर पानी और बिजली संकट पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी की पहल पर एनएच डाक बंगला में सर्वदलीय बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह ने की. बैठक में भाजपा, कांग्रेस, जेएमएम, आप आदि पार्टी के कई नेता उपस्थित रहे. बताया गया कि बरही में विद्युत उत्पादन केंद्र होने के बावजूद बरहीवासियों को नियमित और पर्याप्त बिजली नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है. बरही की जमीन पर स्थापित डीवीसी अपना व्यापार करने के लिए कोनरा जियाडा स्थित फैक्ट्री को 24 घंटे बिजली दे रहा है, जबकि बरही के लोग डीवीसी की लोड शेडिंग का दंश झेल रहे हैं. यह सरासर नाइंसाफी है और अब ऐसा नहीं चलेगा. डीवीसी को 24 घंटे बिजली देनी ही होगी, अन्यथा जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
पेयजल पर बोलते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. अंसारी ने बताया कि बरही के पांच पंचायतों बरही पूर्वी, बरही पश्चिमी, कोनरा, रसोईया धमना तथा बेंदगी के निवासियों के लिए जवाहर घाट स्थित तिलैया डैम में निर्मित होने वाली इंटक वेल योजना खटाई में पड़ी हुई है. इस संबंध में स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने झारखंड विधानसभा में आवाज उठाकर पीएचईडी को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए न सिर्फ राशि का आवंटित कराया, बल्कि डीवीसी से एनओसी भी दिलाने में सहयोग किया. परंतु पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण लगभग एक वर्ष बाद भी पेजलापूर्ति चालू नहीं की जा सकी. इस संबंध ने एक मत से उपस्थित नेताओं ने पीएचईडी से शीघ्र पत्राचार कर जानकारी लेने का निर्णय लिया. साथ ही यह भी तय किया गया कि अगर बात नहीं बनी, तो बरही चौक पर पीएचईडी एवं डीवीसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसके साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस, ब्लड बैंक आदि शीघ्र चालू करवाने पर भी चर्चा हुई. बैठक में आठ प्रस्ताव पारित किए गए.

भाजपा के अंबिका सिंह बने सर्वदलीय विकास मंच के अध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से जन समस्याओं के निदान के लिए बरही सर्वदलीय विकास मंच का गठन करने का भी निर्णय लिया गया. अध्यक्ष के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह को सर्वसम्मति से चयन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य विनोद विश्वकर्मा, हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडेय, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, बरही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कटरियार, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष अमित साहू, आम आदमी पार्टी के संजय मेहता, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, कांग्रेस के प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वारिस अंसारी, एनसीपी के नेता महेश ठाकुर, बरही प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष यमुना यादव, मो. क्यूम अंसारी, अख्तर हुसैन, शौकत अली सहित कई राजनीतिक दल के नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-five-people-who-were-running-away-after-collapsing-the-boundary-in-pandra/">रांची

: पंडरा में बाउंड्री गिराकर भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//