Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : भामाशाह सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहन सम्मानित

Advertisement
Advertisement
प्रांतीय खेल कूद प्रतियोगिता में रोशन किया विद्यालय का नाम Barhi : विद्या भारती की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में भामाशाह सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कबड्डी और खोखो प्रतियोगिता में विद्यालय को तृतीय स्थान दिलवाया. जीत से उत्साहित गुरुवार को विद्यालय में प्रबंधन की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रधानाचार्य रजनीश कुनार पांडेय ने कहा कि खेल व्यक्ति को जीने की प्रेरणा देता है. खेल ही जीवन में चुनौतियों से लड़ना सिखाता है. यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है. भैया-बहनों ने विद्यालय का नाम पूरे प्रांत में रोशन किया है. विद्यालय के अध्यक्ष अमित साहू ने भी भैया बहनों का उत्साहवर्धन किया. सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य और एसएमसी अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र और सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही