Search

 
 
 

बरही : बाबा साहब स्मारक निर्माण स्थल को लेकर बढ़ा विवाद

 
दो पक्ष आमने-सामने, मामला पहुंचा थाना व अंचल स्थल जांच के दिए गए है आदेश, उचित कार्रवाई होगी : सीओ Barhi : बरही स्थित करियातपुर के ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर भीम आर्मी के कुछ सदस्यों पर शांति सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया गया कि भीम आर्मी सेना के लक्ष्मण रविदास, राहुल कुमार, सुनील रविदास, जीतेंद्र रविदास, अनिल रविदास, हेमंत रविदास और पारस शरण देव की ओर से करियातापुर दुर्गा के बगल के मैदान में बाबा साहब का स्मारक बनाया जा रहा है. 21 जून को उन लोगों की अगुवाई में उस स्थल पर स्मारक के शिलान्यास किया कर सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया है. आरोप लगाया गया कि वह स्थल सरकारी जमीन है, जिस पर दुर्गा पूजा एवं अन्य कार्यक्रमों में मेला आदि का आयोजन किया जाता है. ऐसे में भविष्य में होने वाले भीड़-भाड़ में बाबा साहब की प्रतिमा के साथ अपमान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. इससे स्थापित होने से भविष्य में दो समुदाय के बीच टकराव की संभावना हो सकती है. इसे लेकर करियातपुर वासियों में रोष है. आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है. आवेदन में चंदन कुमार, संतोष प्रजापति आदि के हस्ताक्षर हैं. आवेदन की प्रति सांसद प्रतिनिधि और जिला परिषद सदस्य को भी दी गई है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-adolescent-girls-took-oath-will-not-and-will-not-allow-child-marriage/">धनबाद

: किशोरियों ने ली शपथ-न करेंगे और न होने देंगे बाल विवाह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bbbb-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्या कहते हैं मुखिया

स्थानीय मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि मामला सरकारी जमीन से संबंधित है. इसकी सूचना अंचलाधिकारी को ग्रामीणों की ओर से दी गई है. उन्होंने सीओ से नियम सम्मत कार्रवाई करने की अपील की है.

जांच के बाद उचित कार्रवाई : सीओ

मामले के संबंध में सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने बताया कि मामला सरकारी जमीन की है. ऐसे में किसी भी संरचना के लिए अनुमति आवश्यक होता है. बाबा साहब का स्मारक बनाना अच्छी बात है. परंतु बिना अनुमति के सरकारी जमीन का अतिक्रमण अनुचित है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/another-bridge-collapsed-in-bihar-even-before-it-was-commissioned/">बिहार

में चालू होने से पहले ही धंसा एक और पुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही