Search

 
 
 

बरही : मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के 10 बच्चों में बांटे गए पोशाक किट

 
Barhi : बरही की डपोक पंचायत के गरजामो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को 10 बच्चों के बीच पोशाक किट बांटे गए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय जिला परिषद सदस्य सह जिप उपाध्यक्ष व जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव शामिल हुए. इस केंद्र को डीएमएफटी मद योजना से मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार डीएमएफटी योजना के तहत इस किट का वितरण किया गया है. इसमें पोशाक किट के तहत ड्रेस, जूता, पानी की बोतल आदि उपलब्ध करवाए गए. इसे भी पढ़ें :जानिए">https://lagatar.in/know-the-story-top-six-gangsters-of-jharkhand/">जानिए

झारखंड के टॉप छह गैंगस्टर की कहानी

भोजन के साथ-साथ पढ़ाई पर जोर

मुख्य अतिथि ने उपस्थित सेविका और सहायिका को बच्चों को सरकार के निर्देशानुसार भोजन के साथ पढ़ाई कराने का निर्देश दिया. साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित केंद्र भेजने की अपील की. कार्यक्रम में सेविका साजदा खातून, सहायिका आबदा खातून सहित कई अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : शिक्षकों">https://lagatar.in/teachers-will-get-promotion-soon-dse/">शिक्षकों

को जल्द मिलेगी प्रोन्नति : डीएसई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही