Search

 
 
 

बरही : बाल शोषण के खिलाफ बच्चों को दी गई जानकारी

 
राजकीय बुनियादी विद्यालय के बच्चों को किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Barhi : बाल शोषण के खिलाफ कम्युनिटी सोशल वर्कर सह जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी की ओर से मंगलवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय पंचमाधव में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जिप सदस्य ने बच्चों को बाल विवाह, बाल मजदूरी व बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूक करते हुए गुड और बैड टच की भी जानकारी दी. उन्होंने इस प्रकार के दुष्प्रवृति वाले लोगों की पहचान करते हुए पुलिस को या टॉल फ्री नंबर 1098 पर खिलाफ शिकायत करने की बात कही. अंत में उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए शपथ भी दिलाई गई. इसे भी पढ़ें :बीजेपी">https://lagatar.in/hemant-cabinet-meeting-ends-approval-on-29-proposals/">बीजेपी

के अमर बाउरी, रणधीर सिंह, लुईस मरांडी, नीलकंठ पर PE की मंजूरी, जानें हेमंत कैबिनेट के अन्य फैसले

बाल शोषण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

जिला परिषद सदस्य कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन एवं जन सेवा परिषद हजारीबाग के तत्वावधान में पिछले कई दिनों से बाल शोषण के खिलाफ जागरुकता अभियान चला रही हैं. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधान संजय दुबे ने जिप सदस्य को बुके भेंट कर अभिनंदन किया. साथ ही इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया. मौके पर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष नीलम देवी, सदस्य संतोष रजक, मंजू देवी, सोनी देवी, सरिता देवी, कृष्णा प्रजापति, निजाम अंसारी, आरती देवी, सुनीता देवी, वार्ड सदस्य शाहरुन निशा, विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार घोष, सरफराज खान, दामोदर साव, बिंदिया देवी, गायत्री सिन्हा, सतीश यादव सहित अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-protest-march-taken-out-against-manipur-incident/">लातेहार:

मणिपुर की घटना के विरोध में निकाला गया विरोध मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही