Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी कस्तूरबा और खोड़ाहर की टीम

Advertisement
Advertisement
Barhi : बरही में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड मैदान में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 62वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विजेता और परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरही उपविजेता तथा बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय खोड़ाहर विजेता तथा प्लस टू उच्च विद्यालय विजैया उपविजेता बनी. विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया

टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया. इसमें बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय खोड़ाहर, प्लस टू उच्च विद्यालय विजैया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय करियातपुर, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गौरिया करमा तथा बालिका वर्ग में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरही एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरही की टीम शामिल हुईं.

विजयी टीम जिला स्तर पर करेगी प्रदर्शन

इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ सीआर इंदीवर, सीओ एडी टोप्पो, बीइइओ आरएस दांगी, बीपीएम अरुण कुमार, बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदीवर और बीइइओ ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के विजयी टीम को जिला स्तर पर प्रदर्शन के लिए भेजा जाएगा. टूर्नामेंट को सफल बनाने में नोडल पदाधिकारी सह खेल शिक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा, विजय कुमार दास, रौशन कुमार, शिक्षक डॉ सुनील कुमार यादव, तुलसी कुमार दास, मथुरा प्रसाद, संजय दूबे, मनोज घोष, मनीषा कुमारी, गुड़िया कुमारी, कुमारी निर्मला, अमरदीप शर्मा, पंकज महतो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inter-house-song-and-dance-competition-organized-in-dav-nit-bhagat-singh-house-became-overall-champion/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी में अंतर सदन गीत नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भगत सिंह सदन बना चैंपियन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही