Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मेले का बरही विधायक ने किया उद्घाटन, बोले- बेहतर हो रहा अनुमंडलीय अस्पताल, आपात स्थिति छोड़ मरीज नहीं होंगे रेफर

Barhi : अनुमंडलीय अस्पताल परिसर बरही में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सह विधानसभा निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, प्रमुख मनोज रजक, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, डीएस डॉ. पी ज्ञानी, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि आदि अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उद्घाटन समारोह में विधायक ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में अब लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध है. सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, महिला चिकित्सक आदि विशेषण पदस्थापित हो चुके हैं. इसके साथ ही एक्स-रे, डायबिटीज जांच आदि सहित विभिन्न जांच की भी व्यवस्था हो चुकी है. अल्ट्रासोनोग्राफी भी जल्दी प्रारंभ किया जाएगा. मशीन के लिए सरकार ने सिग्नल दे दिया है, जल्द ही चिकित्सक बहाल किए जाएंगे. आपात स्थिति को छोड़ अब छोटी-छोटी घटनाओं या रोग के लिए मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा. मौके पर उन्होंने सभी चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी भी ली. महिला चिकित्सक के नहीं रहने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई. डीएस को सभी चिकित्सकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दवाई नहीं मिलने और मरीजों के रेफर करने के प्रमुख के सवाल पर डीएस को गंभीरता दिखाने की बात कही. कार्यक्रम को एसडीपीओ, प्रमुख आदि ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/threat-to-life-from-ex-minister-yogendra-saav-to-chief-accused-of-threatening-yogendra-said-chief-is-broker-of-company-allegations-baseless/">मुखिया

को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, धमकाने का आरोप लगाया, योगेंद्र बोले- मुखिया कंपनी का दलाल, आरोप बेबुनियाद
डीएस ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में सभी पदस्थापित चिकित्सक अपना कार्य कर रहे हैं. बड़े ऑपरेशन को छोड़ सिजेरियन प्रसव सहित सभी छोटे ऑपरेशन शुरू हो चुका है. उपलब्ध दवाइयां मरीजों को दी जा रही है. मरीजों को हर संभव बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है. बीपीएम नारायण राम ने बताया कि मेले में आयुष्मान और लेप्रोसी के एक, परिवार नियोजन के 20, मलेरिया के 19, बीपी के 44, शुगर के 23, आयुष के 27, योगा के 23, टीबी के आठ और मातृत्व के चार मरीज देखे गए. आवश्यकतानुसार दवाइयां भी दी गईं. मेले में आयुष्मान योजना के सूरज कुमार दास, परिवार कल्याण कार्यक्रम की सीएचओ मंजू व निशी देवी, मलेरिया विभाग के मो. इरशाद, बीपी और शुगर के संतोष व दीपा, आयुष विभाग के डॉ. मेराजुल, योग शिविर के किशुन दास, टीबी के विजेंद्र कुमार, रविशंकर और विष्णु कुमार महतो, मातृत्व विभाग के प्रिया सरोज, लेप्रोसी संतोष कुमार, कुलदीप कुमार सहित विभिन्न विभाग के चिकित्सक, एएनएम, सहिया, स्वास्थ्यकर्मी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मंच संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/illegal-mining-in-dhanbad-government-claims-only-6-died-in-4-years-reality-30-died-in-last-15-months-only/">धनबाद

में अवैध खनन : सरकार का दावा- 4 साल में सिर्फ 6 मरे, वास्तविकता- पिछले 15 महीने में ही 30 की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही