Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही : मात्र एक रुपए में वाहन निबंधन और परिवहन सहित टैक्स फ्री का मिलेगा लाभ

वृद्ध, लाचार और विद्यार्थियों को मिलेंगे मुफ्त परिवहन सुविधा मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के क्रियान्वयन के लिए हुई बैठक में बीडीओ ने साझा की जानकारी Barhi : राज्य के सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, लाचार और विद्यार्थियों आदि को मुफ्त परिवहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना की शुरुआत की गई है. योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत के प्रत्येक कस्बा को प्रखंड या अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ना है. योजना के तहत स्थानीय प्रशासन वाहनों के लिए रूट निर्धारित करेगा. इस योजना के तहत नए वाहन लेने के लिए 20 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी. यह जानकारी मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति और कर्मियों के साथ हुई बैठक में बीडीओ सीआर इंदीवार ने दी. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-youth-wandering-from-path-have-started-accepting-criminals-as-role-models/">पलामू

: मार्ग से भटक रहे युवा, क्रिमिनल्स को मानने लगे हैं रोल मॉडल

लाभ लेने के लिए करना होगा आवेदन

उन्होंने बताया कि मार्ग निर्धारण के क्रम में विद्यालय, अस्पताल, डाकघर, बैंक आदि आवश्यक स्थानों से मार्ग की कनेक्टिविटी पर प्राथमिकता दी जाएगी. योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपना आवेदन राज्य सरकार के पोर्टल www.jhartransport.gov.in पर ऑनलाइन करना होगा. इसकी हार्ड कॉपी प्रखंड कार्यालय में जमा करनी होगी. बीडीओ ने यह भी बताया कि इस योजना के तहत परिवहन कर माफ रहेगा और परमिट और वहां निबंधन मात्र एक रुपए में होगा. वाहन में यात्रियों की क्षमता निर्धारित होगी, साथ ही वाहन के रंग भी अलग होंगे. विशेष जानकारी के लिए प्रखंड कार्यालय या राज्य सरकार के पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है. बैठक में प्रमुख मनोज रजक, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, केदारुत पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह, जितेंद्र गिरि समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/nitish-laid-the-foundation-of-the-states-first-river-front-simariya-dham-will-be-built-like-haridwar/">बिहार

: नीतीश ने राज्य के पहले रिवर फ्रंट की रखी नींव, हरिद्वार की तरह बनेगा सिमरिया धाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही