Search

 
 
 

बरही : पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने जीटी रोड किया जाम

 
Barhi : बरही में चोरी के आरोप में सोमवार शाम गिरफ्तार किये गये मोहम्मद अशफाक की मौत पुलिस हिरासत में हो गयी है. जानकारी के अनुसार, कृष्णापुरी मोहल्ले में चोरी करने के आरोप में मोहम्मद अशफाक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. रात भर वह पुलिस की कस्टडी में रहा. वहीं आज मंगलवार को सुबह वह मृत पाया गया. आरोप है कि पुलिस युवक को मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचाकर चली गयी. इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है. स्थानीय लोगों ने शव के साथ जीटी रोड जाम कर दिया है और पुलिस को बुलाने की मांग कर रहे हैं. (पढ़ें, महिला">https://lagatar.in/bjp-mp-brij-bhushan-sharan-singh-gets-interim-bail-in-female-wrestler-sexual-harassment-case/">महिला

पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अंतरिम जमानत मिली)

एक दिन पहले चोरी करते पकड़ा गया था युवक

बताया जा रहा है कि कोनरा पंचायत अंतर्गत कृष्णापुरी मुहल्ले के एक मकान में सोमवार रात मोहम्मद अशफाक खान चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था. मकान मालिक बासुदेव प्रसाद ने बताया कि शाम चार बजे वह उनके घर का ताला तोड़कर घुसा ही था कि पकड़ा गया. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर थाना ले गयी, जहां पूछताछ की जा रही थी. उसने कई घटनाओं ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की थी. मकान मालिक बासुदेव प्रसाद ने कहा कि उसने पिछले कई महीनों से मुहल्लेवासियों को परेशान कर रखा था. उसने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. पिछले महीने भी उसने बासुदेव प्रसाद के घर में ही चोरी की थी. 15 दिन पहले भी उसने चोरी की घटना को अंजान देने का प्रयास किया था. इसे भी पढ़ें : सीमा">https://lagatar.in/up-ats-may-conduct-lie-detector-and-polygraph-test-on-seema-haider-interrogation-continues/">सीमा

हैदर का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है यूपी एटीएस, पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही