Search

 
 
 

बड़कागांव : प्राथमिक उपचार के लिए एनटीपीसी ने लॉन्च किया कोर्स

 
Barkagaon : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए कोर्स लॉन्च किया गया है. ढंगा स्थित इडीसी बिल्डिंग में यह कोर्स संचालित किया जाएगा. यहां पर प्रतिभागियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल कराया जाएगा. एनटीपीसी पकरी बरवाडीह को भारतीय खान महान निदेशालय की ओर से कुछ दिन पहले ही प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग देने के लिए सर्टिफिकेट दिया गया है. इस सर्टिफिकेट के मिल जाने के बाद से ही चिकित्सा विभाग की ओर से पूरे कोर्स की रूपरेखा तैयार की गई और उसे एक मैनुअल का शक्ल दिया गया. अब मैनुअल तैयार हो जाने के साथ ही पहले बैच के छात्रों के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है. इस मौके पर एलए एवं आरएनआर विभाग के महाप्रबंधक पंकज ध्यानी, मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना, सेफ्टी विभाग के डीजीएम राजेंद्र प्रसाद, पकरी बरवाडीह चिकित्सा विभाग के चीफ मेडिकल ऑफिसर कबिबर प्रधान आदि मौजूद थे. इन सभी अतिथियों ने मैनुअल का लोकार्पण कर पहले बैच के छात्रों को संबोधित किया. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सभी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए यहां ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से कर्मचारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब अपनी परियोजना के साथ-साथ दूसरी परियोजना के कर्मचारियों को भी प्राथमिक उपचार देने की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. प्राथमिक उपचार मुहैया कराना किसी भी घायल व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी होता है. अगर सही समय पर प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति को मिल जाता है, तो उससे वह खतरे से बाहर आ जाता है. ऐसे में जाहिर तौर पर एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए शुरू की गई यह ट्रेनिंग घायल अवस्था में किसी जरूरतमंद के लिए वरदान साबित होगी. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/meeting-of-jmm-district-presidents-on-tuesday-governments-work-will-also-be-discussed/">झामुमो

जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को, सरकार के काम पर भी होगी चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही