Ramgarh : बरकाकाना के बुद्धिजीवी मंच ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया. झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के 50 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. क्षेत्र के पांचों उच्च विद्यालयों श्री नारायण उच्च विद्यालय, बरकाकाना, सीसीएल उच्च विद्यालय, नया नगर बरकाकाना, सिउर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिउर, आर्य बाल उच्च विद्यालय, नया नगर बरकाकाना और मॉडर्न हाई स्कूल, चैनगड़ा के टॉपरों को मेडल दिये गये. इसे भी पढ़ें :108">https://lagatar.in/lord-jagannath-fell-ill-after-bathing-with-108-pitchers-water-will-remain-in-seclusion-for-15-days/">108
घड़ों के पानी से स्नान के बाद ‘बीमार’ पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/cccc-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
York में बोले राहुल गांधी, भारत की जनता भाजपा को हराने जा रही है [wpse_comments_template]
घड़ों के पानी से स्नान के बाद ‘बीमार’ पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे
इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
अभिषेक कुमार महतो, खुशी परवीन, सुमन कुमारी, मो कैफ अंसारी, परिजात महतो समेत अतिरिक्त टॉप टेन में शामिल सभी टॉपरों को सम्मानित किया गया. साथ ही क्षेत्र के उनलोगों को भी सम्मानित किया गया जो इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने में सफलता हासिल की, जिसमें पंकज कुमार रवि शामिल हैं. समारोह की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक सह मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली ने किया. संचालन मंच के सचिव प्रोफेसर शाहनवाज खान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता उमेश महतो ने किया. समारोह की शुरूआत में सबसे पहले ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.alt="" width="600" height="340" />
मौके पर ये रहे मौजूद
समारोह में अतिथि के रूप में देवकीनंदन बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, नीता बेदिया, जी एस राय, प्रदीप चटर्जी, महावीर राम, महादेव ठाकुर, अर्जुन अग्रवाल, शंकर कालिंदी, आदि उपस्थित थे. अतिथियों ने बुद्धिजीवी मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सराहा और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रेरणा और हौसला मिलता है. समारोह की सफलता में मुख्य भूमिका मुख्य संयोजक पंचदेव करमाली, प्रवक्ता सुशील कुमार, उपाध्यक्ष सोनी महतो, संगठन सचिव कवित्री देवी, पूर्णिमा देवी, कोषाध्यक्ष मो सलीम, उप-कोषाध्यक्ष देवकी बेदिया, मदन दांगी, रविंद्र मुंडा, रियासत हुसैन, आफताब आलम, मो इमरान, गोकुल महतो निभाई. इसे भी पढ़ें :New">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-new-york-the-people-of-india-are-going-to-defeat-the-bjp/">NewYork में बोले राहुल गांधी, भारत की जनता भाजपा को हराने जा रही है [wpse_comments_template]
Leave a Comment