Search

 
 
 

Hazaribagh News: 25 दिव्यांगों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण

समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया जा रहा है.
 

Hazaribagh: समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया जा रहा है. इसी क्रम में आज 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 25 पात्र लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

इससे पूर्व जिला प्रशासन की पहल पर 50 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया जा चुका है. वहीं, गुरुवार को 25 अन्य पात्र दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया जाएगा. इस प्रकार चार चरणों में कुल 100 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. वितरण के दौरान डीएसडब्ल्यूओ के कर्मियों द्वारा दिव्यागों को ट्राइसाइकिल ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी दिया गया.

 

जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगो को दिव्यांग उपकरण उपलब्ध कराने हेतु जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा कराई गई प्रचार प्रसार के दौरान कई आवेदन प्राप्त हुए हैं. आने वाले दिनों में जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है. 

 

उपायुक्त  हेमन्त सती ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. बैटरी चालित ट्राईसाइकिल से लाभुकों को अपने दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में आने-जाने में सुविधा होगी.

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिलेगी.

 

उपविकास आयुक्त रिया सिंह ने कहा कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाने का माध्यम है. इससे विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने तथा कामकाजी लाभुकों को अपने कार्यस्थल तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

 

कार्यक्रम के दौरान ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभुकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. लाभुकों ने कहा कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से उनके दैनिक आवागमन में काफी सहूलियत होगी और वे अधिक स्वतंत्रता के साथ अपने कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे.

 

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त रिया सिंह, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही