Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीटिंग रिट्रीट :  1000 स्वदेशी ड्रोन से जगमगाया आसमान, शानदार नजारा

Advertisement
Advertisement
New Delhi : हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस समारोह के समापन की प्रक्रिया यानी ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह दिल्ली में संपन्न हुआ. समारोह का मुख्य आकर्षण 1,000 ड्रोन का 10 मिनट का ड्रोन शो रहा. ये ड्रोन शो स्वतंत्रता के 75 वर्ष की स्मृति में आयोजित किया गया. मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन शो स्टार्टअप `बोटलैब डायनेमिक्स` द्वारा आयोजित किया गया और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित था. इससे पहले कार्यक्रम में कुल 26 शौर्य धुनें बजायी गयीं. भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड अलग-अलग धुन बजा सभी का दिल जीत रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/b11.jpg"

alt="" width="640" height="360" />

कार्यक्रम की सबसे बड़ी हाइलाइट ड्रोन शो रही

कार्यक्रम की सबसे बड़ी हाइलाइट ड्रोन शो रही. आसमान में 1000 ड्रोन भारत के पूरे इतिहास को अद्भुत अंदाज में देश के सामने रख रहे थे. आसमान में रंग-बिरंगे अंदाज में ड्रोन विजय चौक की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाले साबित हुए. चीन-ब्रिटेन और रूस के बाद भारत चौथा देश रहेगा जहां पर इतने बड़े स्केल पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/b223411.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

गौरवशाली इतिहास को याद किया गया

ड्रोन और लेजर शो में, भारत की स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया. इस दौरान ड्रोन ने भारत के इतिहास से संबंधित विभिन्न संरचनाओं को दिखाया. ये सभी ड्रोन भारत में बने हैं. केंद्र की `मेक इन इंडिया` पहल के तहत 10 मिनट के शो की अवधारणा, डिजाइन, निर्माण और कोरियोग्राफ किया गया था.

कार्यक्रम एक घंटे चक चला

पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक कई मेहमान वहां पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम के चीफ गेस्ट भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे जो अपने पूरे दस्ते के साथ वहां पर पहुंचे थे. कार्यक्रम एक घंटे चक चला. हर साल 29 जनवरी को इस खास बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाता है. इसमें तीनों सेनाएं मैजूद रहती हैं और समारोह के समापन के बाद सेनाएं अपने-अपने बंकर में वापस चली जाती हैं. इसके अलावा पुलिस बल के स्पेशल बैंड भी इसमें हिस्सा लेते हैं.

भारत में 1952 में बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत हुई थी

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 1952 में बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत हुई थी. तब भारतीय सेना के मेजर रॉबर्ट ने सेनाओं के बैंड्स के डिस्प्लेस के साथ इस सेरेमनी को पूरा किया था. इस समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथी रहते हैं. उनके आते ही उन्हें नेशनल सैल्यूट दिया जाता है. बीटिंग रिट्रीट की ये परंपरा ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में है. इसे भी पढ़ें - उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-both-valves-patients-heart-were-changed-for-the-first-time-in-rims/">उपलब्धि

: रिम्स में पहली बार बदला गया मरीज के हार्ट का दोनों वॉल्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही