Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएड का सत्र 7 महीने लेट, तीसरे राउंड की काउंसलिंग तक 4000 सीट खाली

Ranchi : बीएड का सत्र 2022- 24 का नामांकन 7 महीने लेट चल रहा है. नियम के अनुसार जून-जुलाई तक ही नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी थी. झारखंड में बीएड एडमिशन के लिए तीसरे राउंड की काउंसलिंग पूरी हो गयी है. तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भी 4000 सीट खाली रह गये हैं. जिससे देखते हुए रांची विश्वविद्यालय में चौथे राउंड की काउंसिलिंग करने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि झारखंड के 136 बीएड कॉलेजों में कुल 13500 सीट है जिसमें से 3 राउंड काउंसलिंग हो जाने के बाद 9500 अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया है. बीएड के विद्यार्थियों ने बताया कि निजी बीएड कॉलेजों में तय फीस से ज्यादा लिया जाता है. सभी का सरकारी में नहीं हो पाता है. आगे उन्होंने कहा कि नौकरियां भी नहीं मिलती है इस लिए विद्यार्थी बीएड करने से डरते हैं. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-pm-modi-said-the-budget-will-try-to-fulfill-the-hopes-and-aspirations-of-the-people/">बजट

सत्र 2023 : पीएम मोदी ने कहा, बजट लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा

कब क्या हुआ

1. 23 अक्टूबर 2022 को प्रवेश परीक्षा हुआ 2. 16 नवंबर 2022 को रिजल्ट जारी किया गया. 3. पहले राउंड की काउंसलिंग 11 दिसंबर 2022 से 19 दिसंबर तक लिया गया. 4. दूसरे राउंड की काउंसलिंग 29 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक लिया गया. 5. तीसरे राउंड की काउंसलिंग 14 जनवरी 2023 से 19 जनवरी 2023 तक लिया गया. 6. चौथे राउंड की काउंसलिंग 31 जनवरी 2023 से 2 फरवरी 2023 तक लिया जायेगा इसे भी पढ़ें - सपा">https://lagatar.in/another-statement-of-sp-leader-swami-prasad-maurya-many-history-sheeters-criminals-have-become-saints/">सपा

नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और बयान, बहुत सारे हिस्ट्रीशीटर-अपराधी संत बन कर बैठ गये हैं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही