Search

बेड़ो : सड़क दुर्घटना में एलआईसी एजेंट घायल, गंभीर हालत में ऑर्किड में भर्ती

Bero (Ranchi) : राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरनापानी लापुंग सड़क पर सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दो बाइकों की टक्कर में दोलैचा निवासी व्यवसायी एवं एलआईसी एजेंट 44 वर्षीय बजरंग भगत पिता शंकर भगत गंभीर रूप से घायल हो गया. उनके सिर पर अंदरुनी चोटें आई है. बजरंग भगत के परिजनों ने बताया कि बेड़ों में बैंक ऑफ़ इंडिया के नीचे लक्ष्मी नारायण कॉम्पलेक्स में अपना प्रतिष्ठान चलाते हैं. उसी को खोलने अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी विपरित दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मुर्गी लदी बाइक ने बजरंग भगत की बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार अपनी बाइक नंबर जेएच 08 जी 7945 को छोड़कर भाग निकला. वहीं बाइक से गिरकर बजरंग बेहोश हो गये. उनके सिर में अंदरूनी चोट लगी है. घटना की सूचना मिलने पर बजरंग के रिश्तेदार एवं दोलैचा निवासी नीलमोहन साहु अपनी स्विफ्ट कार से घायल पड़े बजरंग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले गये. बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुमन ने बजरंग का प्राथमिक उपचार किया. घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग के रिश्तेदार सचिन जायसवाल, राकेश कुमार साहु सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे. बाद में चिकित्सक डॉ. सुमन ने बेहोशी की हालत में पड़े बजरंग की गंभीर स्थिति को देखते हुये उन्हें रिम्स रेफर कर दिया. हालांकि परिजन उन्हें रिम्स न ले जाकर ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया है. वहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है. समाचार लिखे जाने तक उन्हें होश नहीं आया था. बजरंग भगत के भाई प्रवीण जायसवाल ने बताया कि उसका भाई एलआईसी एजेंट है और घटना के बाद से उसका बैग भी गायब है. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि बजरंग की बाइक को टक्कर मारने वाला बेड़ो के मसिया का रहने वाला है. दुर्घटना के बाद वह घटनास्थल पर वापस पहुंचा और अपना सामान लेकर भाग निकला. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp