LagatarDesk : जनवरी माह खत्म होने में बस एक दिन बचे हैं. फिर फरवरी माह शुरू हो जायेगा. आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, फरवरी में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी और रविवार की छुट्टी भी शामिल है. ऐसे में अगले महीने अगर आपको बैंकों से जुड़े काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. या फिर अभी ही अपने काम का शेड्यूल तय कर लें. ताकि आपको बैंक जाकर वापस लौटना ना पड़े या फिर थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका जरूरी काम अधूरा रह जाये. (पढ़ें, TPC">https://lagatar.in/hearing-on-bail-of-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-in-hc-court-asked-for-criminal-history-and-case-diary/">TPC
कमांडर भीखन गंझू की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगा आपराधिक इतिहास और केस डायरी)
: अंचल कार्यालय में सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
फरवरी को पेश होगा आम बजट, लोगों के बीच चर्चा तेज, सब चाहते हैं महंगाई पर लगाम
इसे भी पढ़ें : नक्सली">https://lagatar.in/maoist-nirbhay-got-a-reward-of-25-lakhs-after-the-surrender-of-naxalite-mithilesh-the-responsibility-of-the-district-sub-zone/">नक्सली
मिथिलेश के सरेंडर के बाद 25 लाख के इनामी माओवादी निर्भय को मिला जिलगा सब जोन का जिम्मा [wpse_comments_template]
कमांडर भीखन गंझू की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगा आपराधिक इतिहास और केस डायरी)
इन त्यौहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक रहेंगे बंद
बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष के खत्म होने में अब बस दो महीने ही बचे हैं. इसलिए अगले महीने यानी फरवरी और मार्च में बैंकों में काफी भीड़ देखने को मिल सकती है. आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, 5 फरवरी को रविवार है, इसलिए इस दिन देश भर में बंद रहेंगे. 11 फरवरी को दूसरा शनिवार के कारण बैंक बंद होंगे. 12 फरवरी को रविवार और 15 फरवरी को मणिपुर में लुई-नगाई-नी के कारण बैंक बंद रहेंगे. 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. 19 तारीख को रविवार, 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य दिवस और 21 तारीख को लोसार के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 25 फरवरी को चौथा शनिवार और 26 फरवरी को रविवार है. इसके कारण बैंक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-empowerment-camp-organized-in-circle-office-premises/">लातेहार: अंचल कार्यालय में सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
अलग-अलग राज्यों में त्यौहारों के हिसाब से आरबीआई ने की है लिस्ट तैयार
बता दें कि बैंक के 10 दिनों की छुट्टी में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल हैं. हालांकि देशभर के बैंकों में यह छुट्टी एक साथ नहीं होगी. आरबीआई ने अलग-अलग राज्यों में त्यौहारों के हिसाब से यह लिस्ट तैयार की है. ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. हालांकि आप बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस 24 घंटे उपबल्ध रहेगी. इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/general-budget-will-be-presented-on-february-1/">पहलीफरवरी को पेश होगा आम बजट, लोगों के बीच चर्चा तेज, सब चाहते हैं महंगाई पर लगाम
फरवरी की छुट्टियों की लिस्ट
| तारीख | दिन | कारण |
| 5 फरवरी | रविवार | देशभर में बैंक बंद |
| 11 फरवरी | दूसरा शनिवार | देशभर में बैंक बंद |
| 12 फरवरी | रविवार | देशभर में बैंक बंद |
| 15 फरवरी | बुधवार | लुई-नगाई-नी (मणिपुर) |
| 18 फरवरी | शनिवार | महाशिवरात्रि |
| 19 फरवरी | रविवार | देशभर में बैंक बंद |
| 20 फरवरी | सोमवार | राज्य दिवस (अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम) |
| 21 फरवरी | मंगलवार | लोसर, सिक्किम |
| 25 फरवरी | चौथा शनिवार | देशभर में बैंक बंद |
| 26 फरवरी | रविवार | देशभर में बैंक बंद |
मिथिलेश के सरेंडर के बाद 25 लाख के इनामी माओवादी निर्भय को मिला जिलगा सब जोन का जिम्मा [wpse_comments_template]
Leave a Comment