Search

 
 
 

हजारीबाग से रांची पहुंची बेगमपुरा भारत भाईचारा यात्रा, स्वराज की स्थापना है उद्देश्य

 
Hazaribag : बहुजन द्रविड पार्टी (बीडीपी) के करीब तीन दर्जन कार्यकर्ताओं की बेगमपुरा भारत भाईचारा यात्रा तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा बिहार से बोधगया आयी और रविवार को हजारीबाग पहुंची. यात्रा का नेतृत्व कर रहे बीडीपी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन कुमार मल्ला ने बताया कि सभी यात्रियों ने हजारीबाग गुरुद्वारा में मत्था टेका और यात्रा की सफलता की कामना की. उन्होंने कहा कि यहां सभी लोग समान भाव से रहें, उनमें कोई भेदभाव नहीं रहे, यही भाव जगाने के उद्देश्य से 55 दिनों में 20 राज्यों की यात्रा करते हुए 11,399 किमी की दूरी तय करेंगे. हजारीबाग से उनकी यात्रा रांची पहुंची है. रांची में बिरसा मुंडा स्मारक स्थल तक यात्रा जाएगी. स्वराज की स्थापना ही यात्रा का मूल उद्देश्य है. इस यात्रा का अंत आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा पंजाब में होगा. गुरु गोविंद सिंह जी जन्मस्थली से शुरू हुई, यह यात्रा खालसा और काशीराम साहब के जन्म स्थान तक जाएगी. यात्रा आगे बढ़ने के पहले बीडीपी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष को यात्रा के उद्देश्य से संबंधित पुस्तक भी भेंट की. इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/parliament-vs-supreme-court-rijiju-releases-video-of-ex-judge-supreme-court-cannot-make-law/">संसद

बनाम सुप्रीम कोर्ट : रीजीजू ने पूर्व न्यायाधीश का वीडियो जारी किया, सुप्रीम कोर्ट कानून नहीं बना सकता…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही