Search

 
 
 

Begusarai : दो वाहनों की टक्कर में 4 की मौत, 6 से अधिक घायल

Begusarai : बिहार में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला बेगूसराय के सिघौल थाना क्षेत्र का है, जहां रविवरा देर रात हाईवें पर दो वाहनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Begusarai : बिहार में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला बेगूसराय के सिघौल थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार देर रात हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, पोखरिया के छह युवक स्कॉर्पियो से सिमरिया जा रहे थे. तभी अंग्रेजी ढाला के समीप सामने से आरे दूसरे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया.
  

मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड-37 निवासी स्वर्गीय ललन पासवान के पुत्र ऋषभ कुमार, बैजू शर्मा के पुत्र ऋषभ कुमार, वार्ड-36 निवासी राजन साह उर्फ चिक्कू के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार और राजा कुमार शामिल है. वहीं, हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल है. जिनका इलाज किया जा रहा है.

 

सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया. घटना से चार परिवारों की खुशियां पल भर में छीन गई. सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही