Search

 
 
 

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर में लाइन लगने को लेकर विवाद, जमकर चले लात घूसे

झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में सोमवार को दर्शन के लिए लगी कतार में श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे. घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.
 

Ranchi : झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में सोमवार को दर्शन के लिए लगी कतार में श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे. घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

 


जानकारी के अनुसार, बिहार और हजारीबाग से आए श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे. इसी दौरान पहले आगे-पीछे होने को लेकर बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे.

 


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग कराया. इसके बाद सभी संबंधित लोगों को रजरप्पा थाना ले जाया गया. थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों से लिखित माफीनामा लेने के बाद उन्हें वापस भेज दिया. घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही