Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय: दिनदहाड़े बैंक में पिस्टल के दम पर लूट, गार्ड घायल, पुलिस की जांच शुरू

बेगूसराय जिले में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नहीं बचा है. जहां एक बार फिर अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आया है. जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में स्थित एक्सिस  बैंक में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया.
Advertisement
Advertisement

Patna: बेगूसराय जिले में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नहीं बचा है. जहां एक बार फिर अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आया है. जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में स्थित एक्सिस  बैंक में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने बैंक के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी को घायल कर दिया. 

 

जानकारी के मुताबिक, 6 नकाबपोश अपराधी 3 बाइक से बैंक पहुंचे. उन्होंने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और बैंक के गार्ड पिस्तौल की बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए बैंक के अंदर घुसे और कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए नकदी लूट ली. शुरुआती जांच के अनुसार, बदमाशों ने करीब 3 से 4 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए.

 

मामले की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी सहित पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बैंक परिसर में पहुंचकर जांच शुरू की. साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार अपराधियों की पहचान में जुटी है. एसपी मनीष ने बताया कि शुरुआती जांच में 3 से 4 लाख रुपये की लूट हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों के गिरफ्तार करने का दावा किया.


दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है. लोगों में भी भय का माहौल है. बैंक कर्मचारियों ने बताया कि अपराधी इतनी फूर्ती से वारदात को दिया, कि वे कुछ मिनटों में कैश लूटकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही