Search

 
 
 

बेगूसराय: बोरे में मिली युवक की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

 
Begusarai: सुबह जब लोग शौच करने खेत में गये तो, वहां उन्हें बोरे में युवक की लाश मिली. मामला बुधवार का बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के मजनूपुर का है. इसकी सूचना जल्द ही पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन में जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार मजनूपुर गांव में सुबह लोग खेत में शौच के लिए गये थे. तभी उनकी नजर एक खून लगे बोरे पर पड़ी. बोरे से खून टपक रहा था. यह खबर पूरे गांव में फैल गयी. जल्द ही इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर एएसआई अनिल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/jharkhand-governments-bulldozer-ran-at-the-house-of-bjp-mla-from-bihar/">बिहार

के भाजपा विधायक के घर पर चला झारखंड सरकार का बुलडोजर
पुलिस का कहना है कि पहली नजर में लगता है कि युवक की हत्या कर लाश को छिपाने के लिए खेत में बोरे में बंद कर फेंक दिया गया है. बोरे से खून टपकने की वजह से साफ है कि वारदात को ज्यादा समय नहीं हुआ है. कहा कि शव पर मिट्टी लगी थी और गर्दन में फंदे का निशान था. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/presidential-election-jdu-announces-support-for-nda-candidate-draupadi-murmu/">बिहारः

राष्ट्रपति चुनाव, जेडीयू ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही