Search

 
 
 

Begusarai News: बेगूसराय में 10 पैक्स अध्यक्ष के लिए 3 जून को मतदान, 4 को आएंगे नतीजे

Begusarai : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमला प्रखंड में बुधवार (3 जून) को पैक्स के 10 अध्यक्ष पदों पर चुनाव होने वाला है.
 

Begusarai : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमला प्रखंड में बुधवार (3 जून) को पैक्स के 10 अध्यक्ष पदों पर चुनाव होने वाला है. चुनाव को शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से करने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की तैयारी की है. मतदान को लेकर क्षेत्र में दो जोनल पदाधिकारी और 11 दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावा 132 मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया में लगाया गया है.

 

मतदान बुधवार की सुबह 8 बजे से शुरू होगी. चुनाव के लिए कुल 33 मतदान केंद्र बनाए गये हैं. सनहा पश्चिम और पूर्वी में 2 केंद्र, जबकि चौकी पंचायत, समस्तीपुर, साहेबपुरकमाल पश्चिम और साहेबपुरकमाल पूर्वी में 3 केंद्र बनाए गए हैं.

इसके अलावा पंचवीर, फुलमलिक व रघुनाथपुर करारी में 4 और विष्णुपुर आहोक में 5 केंद्र स्थापित किए गए है. मतदान के बाद 4 जून को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद विजेता उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी.

 

रहुआ पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए किसी का नामांकन नहीं किया गया है. इसलिए वहां चुनाव की प्रक्रिया नहीं होगी. ऐसे में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान कराया जाएगा. वहीं सभी प्रबंधकारिणी सदस्य पदों पर उम्मीदवार पहले से निर्विरोध चुने जा चुके हैं. सादपुर पूर्वी, सादपुर पश्चिम व संदलपुर में पैक्स चुनाव पहले ही हो चुका है.

 

 https://lagatar.in/ccl-news-ramgarh-major-irregularities-at-sayal-colliery-companies-lifting-coal-at-a-rate-of-just-1506

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही