Search

 
 
 

Begusarai News :  युवती को इलाज के बहाने ले जाकर होटल में बंधक बनाने का आरोप, दो गिरफ्तार, एक फरार

जिले के बछवाड़ा में एक युवती को इलाज के बहाने समस्तीपुर ले जाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती की पड़ोसी पिंकी देवी और सन्नी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है
 

Begusarai : जिले के बछवाड़ा में एक युवती को इलाज के बहाने समस्तीपुर ले जाकर बंधक बनाने का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती की पड़ोसी पिंकी देवी और सन्नी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अन्य युवक सूरज कुमार मौके से फरार हो गया. 
 


जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी ने पड़ोस में रहने वाली युवती को दांत दर्द का इलाज कराने के बहाने अपने साथ समस्तीपुर ले गई.वहां दलसिंहसराय में होटल में कमरा लिया. आरोप है कि जहां महिला के दो सहयोगी पहले से मौजूद थे.

 

युवती ने जब इसका  विरोध किया तो तीनों ने उसे  गांव में बदनाम करने की धमकी दी और होटल के कमरे में बंधक बनाकर रखा. किसी तरह युवती वहां से भागकर  घर पहुंची और नानी को पूरी घटना के बारे में बताया. 


आरोप है कि इस दौरान मुख्य आरोपी सन्नी युवती के घर पहुंचकर धमकाने लगा. इसके बाद परिवार वालों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पिंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही