Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय गोलीकांड : गिरिराज सिंह ने CBI और NIA जांच की मांग की

Begusarai : बीते मंगलवार यानी 13 सिंतबर की शाम बेगूसराय में हुई गोली को लेकर सियासत गर्म हो रही है. बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने इस मामले की जांच सीबीआई और एनआईए से कराने की मांग की है. गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूरी बिहार सरकार इस मामले की लीपापोती कर रही है. अपराधियों का नाम छिपाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार चलाई जा रही है या मजाकिया जा रहा है. बेगूसराय की घटना कोई सीरियल कीलिंग या सिंपल फायरिंग की घटना नहीं है, बल्कि आतंकी घटना है. बिहार के 13 जिले आतंकियों के स्लीपर सेल बन चुके हैं. पढ़ें - गौतम">https://lagatar.in/gautam-adanis-midas-touch-reaches-number-two-in-amiri-elon-musk-is-number-one/">गौतम

अडानी का Midas Touch, अमीरी में दूसरे नंबर पर पहुंचे, एलन मस्क हैं नंबर वन इसे भी पढ़ें - Samarkand">https://lagatar.in/samarkand-pm-said-india-supports-greater-cooperation-and-trust-among-sco-members/">Samarkand

:  पीएम ने कहा, भारत SCO सदस्यों के बीच अधिक सहयोग और विश्वास का समर्थन करता है

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है

बता दें कि मंगलवार को हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गये थे. जिसमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें - कांटाटोली">https://lagatar.in/kantatoli-flyover-122-625-decimal-land-will-be-acquired-ranchi-district-administration-has-given-permission/">कांटाटोली

फ्लाईओवर : 122.625 डिसमिल भूमि का होगा अधिग्रहण, रांची जिला प्रशासन ने दी अनुमति

पुलिस निर्दोष को फंसाने की कोशिश कर रही 

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा इस घटना को जातीय एंगल देने की कोशिश की जा रही है. मगर उनकी पार्टी जदयू के कई नेताओं पर इस घटना को सियासी एंगल देने की कोशिश का आरोप लगा रहे है. जेडीयू के नेता इस घटना के पीछे बीजेपी और आरएसएस का हाथ मान रहे है. वहीं केशव की मां का कहना है कि अगर उसका बेटा गुनाहगार है तो उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए. लेकिन निर्दोष को फंसाने का पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है.ग्रामीणों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में केशव का कुछ फुटेज सामने आ रहा है जिसमें 13 तारीख की शाम 5:45 पर वह बिहट में ही एक होटल के समक्ष बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. इसे भी पढ़ें - Mark">https://lagatar.in/mark-boucher-appointed-as-new-head-coach-of-mumbai-indians-team/">Mark

Boucher बने Mumbai Indians टीम के नये हेड कोच, महेला जयवर्धने की हुई छुट्टी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही