Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय गोलीकांड : ‘जो ज्यादा क्राइम करेगा बेगूसराय पर होगा उसका राज’…और फिर बरसा दी गोलियां

Begusarai: बेगूसराय गोलीकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जांच में पता चला कि अपराधियों ने बेगूसराय में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने एके47 और एके56 के नाम पर अपने गैंग का नाम रखा है. गैंग का सरगना चुनचुन कुमार उर्फ सत्यजीत उर्फ बाबा पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं दूसरा सरगना नीतीश अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. नीतीश  की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार सुमित कश्यप और दो नाबालिग इस गैंग के सक्रिय सदस्य थे. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सुमित अपने हर सोशल मीडिया पोस्ट पर #4756 जरूर देता था. सुमित का कई सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है. इसे भी पढ़ें : चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-demanded-imposition-of-presidents-rule-in-bihar-said-cm-should-resign-if-the-state-is-not-doing-well/">चिराग

पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, कहा- राज्य नहीं संभल रहा तो सीएम दें इस्तीफा
[caption id="attachment_424526" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/7-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुमित का सोशल मीडिया पोस्ट[/caption]

वेब सीरीज मिर्जापुर से प्रेरित होकर दिया वारदात को अंजाम  

साथ ही खुलासा हुआ कि कम उम्र के इन अपराधियों ने वेब सीरीज मिर्जापुर देखकर बेगूसराय में अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पहले शराब पी और राहगीरों पर गोलियां बरसाई. गिरफ्तार एक नाबालिग आरोपी ने कोर्ट में अपना अपराध कुबूल किया है. उसने जो कुछ बताया, वह काफी चौंकाने वाला था. उसने बताया कि प्लान के तहत पुलिस को गुमराह करने के लिए एक होटल के सीसीटीवी कैमरे के सामने कुछ देर के लिए आया. उसने यह भी बताया कि 13 सितंबर को साथियों के साथ शराब पीते वक्त उसकी एक साथी से बहस हो गई, जिसके बाद बोला गया कि जो ज्यादा क्राइम करेगा, वह बेगूसराय पर राज करेगा. उसके बाद दोनों अलग-अलग बाइक पर अपने साथियों के साथ निकले और 11 लोगों को गोली मार दी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 10 लोगों का इलाज चल रहा है. इस कांड में अपराधियों का गर्लफ्रेंड कनेक्शन भी सामने आया है. पुलिस सभी तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें : आकाशीय">https://lagatar.in/23-people-died-in-bihar-due-to-lightning-many-people-including-8-children-were-scorched/">आकाशीय

बिजली गिरने से बिहार में 23 लोगों की मौत, 8 बच्चे समेत कई लोग झुलसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही